
कोरबा छत्तीसगढ़ // शनिवार-रविवार की रात कोरबा से बलगी मोड़ तक अज्ञात बदमाशों ने खूनी खेला। मामूली विवाद में सफेद बोलेरो सवारों ने ASI रामनारायण रात्रे के बेटे चंद्रमणि “दादू” रात्रे को सड़क पर कुचलकर भाग निकले। वह अब ICU में जिंदगी से जूझ रहे हैं।
बोलेरो का पीछा करने वाले युवा पत्रकार अरविंद राठौर को बदमाशों ने बलगी में घेर लिया। 25-30 हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। एक ने पिस्टल कनपटी पर सटाकर दो राउंड हवा में फायर किए। मरा समझकर अरविंद को सड़क पर फेंक दिया और जेब से 1 लाख रुपये, आईफोन, सोने की अंगूठी-चैन लूटकर भाग गए।
होश आने पर अरविंद ने साथियों को खबर दी। गंभीर हालत में दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। SP सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस बुधवारी बाईपास से बलगी तक सुराग खंगाल रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा कि टारगेट कौन था।



