LETEST
Blog

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 की घोषणा, 14 जून को होगा मतदान…

कोरबा // कोरबा प्रेस क्लब के वर्ष 2026-28 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि प्रेस क्लब के विभिन्न पदों के लिए मतदान 14 जून को तिलक भवन, टी.पी. नगर स्थित कोरबा प्रेस क्लब में कराया जाएगा।
जारी सूचना के अनुसार क्लब में कुल 166 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के तहत संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष तथा तीन कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा।
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 9 जून को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 जून को मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति एवं निराकरण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। 11 जून से नामांकन पत्रों का विक्रय प्रारंभ होगा, जबकि 12 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, दावा-आपत्ति निराकरण एवं अंतिम सूची जारी की जाएगी।
13 जून को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 14 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा तथा शाम 4 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. छेदीलाल अग्रवाल ने सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page