LETEST
Blog

दिव्य ज्योति स्कूल में सरोज पांडेय ने बांटा स्नेह, दृष्टिहीन व श्रवण बाधित बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल…

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह, आवश्यक सामग्री वितरित कर समाज से संवेदनशील सहयोग का किया आह्वान…

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ रामपुर तहसील रोड स्थित दिव्य ज्योति स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधित बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया।

बच्चों से संवाद करते हुए सरोज पांडेय ने उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी दृष्टि से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उचित शिक्षा, मार्गदर्शन और समाज के सहयोग से ये बच्चे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर सह संभाग रायपुर प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज ठाकुर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, मंडल महामंत्री राहुल नवनीत शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, मंडल महामंत्री अनिता राजपूत, स्मिता सिंह, दिव्य ज्योति स्कूल की प्रमुख रीता खेत्रपाल, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और अतिथियों के स्नेहपूर्ण व्यवहार ने पूरे वातावरण को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया। यह आयोजन सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश देने वाला रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page