LETEST
Blog

मानिकपुर चौकी क्षेत्र की लूट में बड़ा एक्शन: 7 महीने से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर…

दादरखुर्द में युवक से मारपीट कर सोने की चेन और ₹70 हजार नकद लूटने वाले आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में

पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी/ समय की आवाज CG NEWS

कोरबा छत्तीसगढ़ // मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज लूटकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को आखिरकार कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब सात महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे दोनों आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर की सूचना और लगातार दबिश के बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 की रात करीब 2:30 बजे ददरखुर्द क्षेत्र में प्रार्थी दीपक ठाकुर के साथ आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। इसके बाद उसके गले से 20–22 ग्राम वजनी सोने की चेन और ₹70 हजार नकद लूट लिए थे। घटना में करीब ₹2 लाख की संपत्ति की लूट हुई थी। मामले में मानिकपुर सहायता केंद्र के माध्यम से थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी। इस प्रकरण में पहले ही एक आरोपी के खिलाफ चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी घटना के बाद से फरार थे।

लगातार निगरानी और मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सोमनाथ सेनगुप्ता उर्फ सोमू

सोमनाथ अग्रवाल उर्फ सोमू अग्रवाल


कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फरार और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page