LETEST
Blog

300 CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने सुलझाई लाखों की चोरी, पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड…

कांकेर पुलिस की तकनीकी जांच और सटीक विवेचना से 8 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा, चोरी का पूरा सामान बरामद…

कांकेर छत्तीसगढ़ // कांकेर पुलिस ने सूने मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात का खुलासा किया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरी का आरोपी पीड़ित का पड़ोसी ही निकला।

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने बताया कि चारामा वार्ड क्रमांक-2 निवासी पंकज मेघराम ने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार के बाहर रहने के दौरान अज्ञात चोर ने पीछे से घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत करीब 8.45 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। एएसपी योगेश साहू और एसडीओपी मोहसिन खान के मार्गदर्शन में टीम ने घटनास्थल और आसपास के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसने आर्थिक तंगी के कारण चोरी करना बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद कर लिया। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट विवेचना, त्वरित कार्रवाई और चोरी की संपत्ति की बरामदगी पर पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कांकेर पुलिस की यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि तकनीकी जांच, सतर्क निगरानी और प्रभावी पुलिसिंग के दम पर बड़े से बड़े अपराध का भी जल्द खुलासा संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page