LETEST
Blog

3 दिन का अल्टीमेटम खत्म, फिर भी SECL क्वार्टर खाली नहीं…

नोटिस के बाद भी B1/77 पर कब्जा बरकरार, SECL प्रबंधन की कार्रवाई पर उठे सवाल

गेवरा/कोरबा // SECL गेवरा क्षेत्र की ऊर्जा नगर कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर B1/77 में बिना वैध आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति महेंद्र सिंह को प्रबंधन ने तीन दिन में जवाब देने का नोटिस जारी किया था।

नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि जवाब नहीं देने या स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर बेदखली के साथ हर्जाना वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन अब तीन दिन की समय-सीमा खत्म होने के बाद भी यदि क्वार्टर खाली नहीं हुआ है, तो सवाल उठना लाजिमी है—आखिर कार्रवाई कहां अटकी?

बड़े सवाल

– क्या तीन दिन का अल्टीमेटम सिर्फ कागजी कार्रवाई बनकर रह गया?
– समय-सीमा खत्म होने के बाद SECL ने क्या कार्रवाई की?
– अगर बेदखली का आदेश हुआ तो उसका पालन क्यों नहीं हुआ?
– क्या किसी दबाव या सिफारिश के चलते मामला लंबित है?

अब निगाहें SECL प्रबंधन के अगले कदम पर हैं। प्रबंधन को स्पष्ट करना चाहिए कि नोटिस के बाद अनधिकृत कब्जे को लेकर वास्तविक कार्रवाई क्या की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page