LETEST
Blog

लायंस क्लब ऑफ कोरबा का 7 दिवसीय ‘सेवा सप्ताह’ संपन्न: अन्नदान, स्वास्थ्य शिविर से लेकर यातायात जागरूकता तक, सेवा कार्यों से जीता शहरवासियों का दिल…

कोरबा (छत्तीसगढ़) | 08 अक्टूबर 2026
लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सप्ताह’ का गरिमामय आयोजन किया गया। हफ्ते भर चले इस सेवा महायज्ञ में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और यातायात सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के कई प्रेरणादायी कार्य किए।

राष्ट्रपिता गांधी व शास्त्री जी की जयंती से हुई शुरुआत

सेवा सप्ताह का गरिमामय शुभारंभ 02 अक्टूबर को गांधी चौक कोरबा में हुआ, जहाँ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
इसके बाद सप्ताह भर चले सेवा कार्यों का सिलसिला कुछ इस प्रकार रहा:

* 03 अक्टूबर (शनिवार): लायंस चौक पर ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान के तहत आमजनों को खिचड़ी का वितरण किया गया।
* 04 अक्टूबर (रविवार): ‘अपना घर सेवा आश्रम’ में जरूरतमंदों के लिए दैनिक उपयोग की राशन सामग्री एवं कपड़ों का वितरण किया गया।
* 05 अक्टूबर (सोमवार): गुरुनानक स्कूल (इतवारी बाजार) में नि:शुल्क दंत जांच शिविर आयोजित हुआ। लायन डॉ. सरफराज खान एवं उनकी टीम ने बच्चों और नागरिकों के दांतों की जांच की। इस शिविर में स्कूल चेयरमैन लायन जसपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
* 06 अक्टूबर (मंगलवार): लायंस स्कूल सीतामढ़ी में डॉ. दीपक चौहान एवं टीम द्वारा नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें स्कूल चेयरमैन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) की प्रमुख भूमिका रही।
* 07 अक्टूबर (बुधवार): बुधवारी बाजार में मुंह के कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता पंपलेट बांटे गए।
“मुंह का कैंसर आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। यदि पहली स्टेज में ही इसका पता चल जाए, तो इसका इलाज संभव है। जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।”
— लायन रविशंकर सिंह, अध्यक्ष (लायंस क्लब कोरबा)

🚦 यातायात सुरक्षा संदेश के साथ हुआ सेवा सप्ताह का समापन

08 अक्टूबर (गुरुवार) को लायंस स्कूल टी.पी. नगर के ऑडिटोरियम में यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला के साथ सेवा सप्ताह का भव्य समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर एवं डीएसपी ज्योत्सना चौधरी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक मनोज राठौर व उनकी टीम ने बच्चों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया।
समापन अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह ने बच्चों को नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया और पूरे सप्ताह निष्ठापूर्वक सेवा देने वाले सभी सदस्यों की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्कूल चेयरमैन लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) का विशेष योगदान रहा।

दिग्गज सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस 7 दिवसीय सेवा सप्ताह को सफल बनाने में लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष लायन रविशंकर सिंह, लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन पदमसिंह चंदेल, लायन श्रीकांत बुधिया, लायन राधेश्याम बंसल, लायन दीपक अग्रवाल, लायन दिनेश राठौर, लायन अरविन्द साहू, लायन शिव अग्रवाल (मॉडर्न), लायन अशोक जायसवाल, लायन आर.के. सिंह, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े, एमजेएफ लायन अशोक मोदी, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन संतोष खरे, लायन सुभाष अग्रवाल (आर पी), लायन बृजमोहन शर्मा, लायन मनमोहन यादव, लायन संतोष राठौर, लायन पुरषोत्तम अग्रवाल, लायन राजेन्द्र डागा, लायन कामायनी दुबे, लायन ममता वासन, लायन मीना सिंह, लायन आकाश अग्रवाल, लायन जसपाल सिंह, लायन योगेश दूबे, लायन मंजू देवी शर्मा, लायन भगवती गोयनका, लायन मीना अग्रवाल, लायन कांता अग्रवाल, लायन शहनाज शेख, लायन अमरेश सिंघानिया, लायन भाविन उपाध्याय, लायन प्रभात मिश्रा, लायन मुकुल जैन, लायन महेन्द्र शर्मा, लायन मुकेश अग्रवाल, लायन शैल खरे, लायन जितेन्द्र अग्रवाल, लायन दीपक माखीजा, लायन गोपाल अग्रवाल (अंबे), लायन अशोक चावलानी (सागर), लायन हरीश अग्रवाल, लायन अशोक बजाज, लायन अनिमा प्रसाद, लायन रामसागर यादव, लायन मधु पाण्डेय, लायन भोजकुमारी राजवाड़े, लायन गजेंद्र श्रीवास्तव एवं लायन प्रदीप मजूमदार सहित भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page