LETEST
Blog

स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा, 15 दुकानदारों के काटे चालान; चार थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई…

कोरबा, छत्तीसगढ़। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष रूप से स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदार पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 15 दुकानदारों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के तहत थाना दर्री क्षेत्र में 4 प्रकरण, थाना कुसमुंडा क्षेत्र में 4 प्रकरण, थाना बांकीमोंगरा क्षेत्र में 4 प्रकरण तथा चौकी सर्वमंगला क्षेत्र में 3 प्रकरण दर्ज कर चालानी कार्रवाई की गई।

कोरबा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान, तंबाकू उत्पादों की बिक्री तथा विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों के आसपास होने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तंबाकू नियंत्रण अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश है कि स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page